लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने के पीछे के कारणों का खुलासा किया और कहा कि उनके चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड का होगा। इसके पीछे की सोच पार्टी की स्ट्राइक रेट और गठबंधन को मजबूत करना होगा। वे शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि मैं कुछ ऐसा अनोखा प्रयोग कर रहा हूं, अलग-अलग समय में भाजपा व कई बड़े दल भी अपने रार्ष्ट्रीय स्तर के नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़वाते रहे हैं।
उसके पीछे की सोच अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह लाने की होती है। यह अपने गठबंधन व पार्टी के स्ट्राइक रेट को बेहतर करने की होती है। उन्होंने बताया कि आरा में पार्टी की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन रविवार को होगा। पार्टी पांच छह जिलों को जोड़कर ऐसी जनसभाएं आयोजित करेगी।
वहीं, चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार चुनाव हारने का बहाना तैयार कर लिया है। ये सिर्फ बहाने ढूंढ़ते हैं कि कैसे अपनी हार पर लीपापोती की जा सके। उन्होंने हर संवैधानिक संस्थान पर सवाल उठाए जाने और इवीएम के बाद नये मतदाता जोड़ लेने के सवाल उठाए जाने की आलोचना की। चिराग पासवान ने कहा कि ये बिहार तो हारेंगे ही इसके बाद पश्चिम बंगाल और असम भी हारेंगे।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…