राहुल गांधी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 2014 के बाद से जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से जितने भी संवैधानिक संस्थाएं हैं सबको हाईजैक कर लिया गया है।
रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग इलेक्शन का घोषणा करता है और चुनाव की तारीखों का घोषणा करता है। लेकिन, उससे पहले बीजेपी के आईटी सेल को पता होता है कि चुनाव कब होना है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों को ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए। अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अगर संवैधानिक संस्थाएं ही बर्बाद हो जाएगी तो फिर लोगों को न्याय कहां मिलेगा। कोई भी अधिकारी किसी की बातों में ना आए ये होना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि जब 2020 में मतों की गिनती हो रही थी तब हम लोग तो सरकार बना लिए थे लेकिन पहली बार उस समय चुनाव आयोग ने तीन बार प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी थी। उस वक्त हमलोग जीत रहे थे लेकिन शाम में अचानक गिनती रोक दी गई फिर देर रात गिनती शुरु की गई। रात को 11-12 बजे गिनती शुरु हुई और जो हमारे जीते हुए उम्मीदवार थे उनको किसी को 12 वोट से, किसी को 100 वोट से तो किसी को 500 वोट से हारने की घोषणा कर दी गई। जो उम्मीदवार शाम तक जीत रहे थे वो रात में हार गए।
इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्रा की एक सभा में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में मैच फिक्सिंग हो जाती है। इस पर आयोग की ओर से जवाब भी दिया गया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि जहां राहुल गांधी की पार्टी जीत जाती है वहां उन्हें सबकुछ ठीक लगता है। लेकिन, जहां हार जाती है वहीं गड़बड़ी दिखती है।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…