Politics

बिहार विधानसभा चुनाव की केंद्रीय मंत्री ने की महाभारत से तुलना, बोले- 225 सीट चाहिए ताकी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सभी पार्टियों ने अपने हथियारों को धार देना शुरु कर दिया है। नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां कुछ दिनों में महिला संवाद यात्रा शुरु करने जा रहे हैं तो वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को केंद्र की मोदी सरकार में जेडीयू कोटे से केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर मोतिहारी के बगहा पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की महाभारत के युद्ध से तुलना की।

साल 2005 के पहले बिहार की कानून व्यवस्था, सड़क, समाज हर क्षेत्र में बिहार का क्या हश्र था यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन 2005 के नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद बिहार विकास की राह पर लगातार बढ़ रहा है। इस सुधार को आगे बढ़ावे और कार्यकर्ता एकजूट हो कर कार्य करें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वर्ष 2025 में महाभारत होने वाली है। जिसमें अपार बहुमत व 225 सीटों पर प्रत्याशी जीत कर सदन में पहुंचे। ताकि बिहार में मजबूत सरकार बन सकें।

महात्मा गांधी के पथ पर चलते हैं नीतीश

राज्य में एनडीए नीतीश कुमार की सुशासन की सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ साथ आम जनता हित में विभिन्न समस्याओं के निराकरण में कार्य करने में जुटी है। किसानों, युवाओं, मजदूरों की सदस्याओं के निदान पर कार्य हो रहा है। वे समाजवादी कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश के विचारधारा पर चलते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से देश की आजादी के लिए चंपारण से यात्रा शुरू किया था उसी तौर पर नीतीश कुमार भी अपनी कोई भी यात्रा चंपारण की धरती से शुरू करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

1 घंटा ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

19 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

20 घंटे ago