Samastipur

बिथान में बाइक की टक्कर में सड़क पर गिर जख्मी हुए तीन युवक, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने एक को रौंदा; हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- बिथान थाना क्षेत्र के बिथान- हसनपुर मुख्य पथ के बिथान पुल के समीप रविवार की रात दो बाइक की ठोकर में एक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान कटोसी गांव के प्रिंस कुमार ठाकुर (35 वर्ष) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए दोनों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगो ने बताया कि प्रिंस अपने बाइक पर अपने अन्य दो सहयोगी के साथ बिथान से अपने गांव कटोसी जा रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक बाइक ने ठोकर मार फरार हो गया जिससे बाइक सवार तीनों नीचे गिर गया। इसी दौरान तेज गति से आ रहे हैं ट्रैक्टर ने बाइक से गिरे हुए प्रिंस को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गए घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के द्वारा बिथान- हसनपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago