Politics

मियां सब का मन बढ़ गया.., बोले अब्दुल बारी सिद्दीकी- हमारा आदमी टुकुर-टुकुर सुनता है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजद के दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का एक बयान सामने आया है जिसको लेकर विवाद बढ़ सकता है। अब्दुल बारी ने कहा है कि कुछ लोग कहते हैं कि मियां (मुसलमान) सब का मन बढ़ा गया है।दरभंगा में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘हमारा आदमी चौक-चौराहे पर खड़े रहते हैं तो कुछ लोग कहते हैं कि मियां सब का मन बढ़ गया है। कई शब्द इस्तेमाल करते हैं। जो हमारा दोस्त है, हमारी पार्टी का आदमी है वो टुकुर-टुकुर सुनते हैं और चले आते हैं।’

इसके बाद राजद नेता ने कहा, ‘जब तक आप इतिहास नहीं पढ़िएगा, जब तक आप अपने आध्यात्म को नहीं जानिएगा, जब तक आप अपने समाज को नहीं जानिएगा तब तक क्या आप ऐसे छली-कपटी से जीत पाएंगे। तो इस वजह से वोट हमारा राजकुमार। वोट है हमारा, राज है उनका। अगर हमारा वोटर है, वो कान में सुनता है और चुपचाप चला आता है तो जरूरत इस बात की है कि आप दुश्मन से ज्यादा तेज बनें।’

इससे पहले दरभंगा पहुंचने पर अब्दुल बारी सिद्दिकी का सोमवार को भव्य स्वागत किया गया था। यहां उनके समर्थन में नारे लगे थे और जुलूस भी निकाला गया था। आपको बता दं कि राजद ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक ‘विरोधी दल’ बनाया है। मुख्य सचेतक बनाए जाने पर दरभंगा में उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पार्टी कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

19 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago