बिहार उपचुनाव में एनडीए की एकतरफा जीत पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में लालू यादव को इतनी हार मिली है, कि वो उस पीड़ा को सह नहीं पा रहे हैं। यहां मोदी और नीतीश की जोड़ी है, एनडीए 2005 से लगातार आरजेडी को हराती आ रही है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी को नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में इतनी हार मिली है कि उस पीड़ा को सह नहीं पा रहे हैं। यहां मोदी और नीतीश दोनों की जोड़ी है। NDA इसी तरह 2005 से लगातार RJD को हराती रही है और आगे भी हराती रहेगी। लालू प्रसाद जी के परिवार के पास कोई एजेंडा नहीं है। उनके परिवार के लोगों ने सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है।
आपको बता दें बिहार उपचुनाव में तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ की सभी चारों सीटों पर एनडीए की जीत हुई, और महागठबंधन का खाता तक नहीं खुला। रामगढ़ सीट पर तो आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे।

वहीं उपचुनाव के नतीजों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। कुछ सीट पर हार कोई बड़ी बात नहीं है। बीते लोकसभा चुनाव में हमने इन विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की थी। हम 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और महागठबंधन बिहार में अगली सरकार बनाएगा। हम लोग निराश नहीं हैं, हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…