Politics

मैं अंधा हो गया हूं.., आंख पर काली पट्टी बांध विधानसभा पहुंचे RJD विधायक, BJP बोली- उनको विकास नहीं दिखता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार को राजद विधायक मुकेश रौशन आँखों पर काली पट्टी लगाकर विधानसभा पहुंचे। जो तस्वीर सामने आई है उसमें नजर आ रहा है कि राजद विधायक की आंखों पर पट्टी बंधी है और उनके हाथ में एक तख्ती है। इसपर लिखा गया है, ‘ मैं सुशासन बाबू हूं। मैं अंधा हो गया हूं। मुझे कुछ नहीं दिखा रहा है।’

इस तरह से विधानसभा पहुंचने वाले राजद विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में जहरीली शराब से मौत हो रही है। सुशासन को कुछ नहीं दिख रहा है। मै सुशासन हूँ, अंधा हो गया हूँ। मुझे कुछ नहीं दिख रहा है। अस्पताल का बुरा हाल है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है।

राजद विधायक मुकेश रौशन के आंख पर पट्टी बांध कर आने पर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि उपचुनाव में चारों सीट हारने के बाद राजद को कुछ नहीं दिख रहा है। इसलिए वह आंख पर काला पट्टी लगाकर चल रहे हैं। उनको विकास नहीं दिख रहा है। जनता सब देख रही है। 15 साल तक आंख बंद कर मलाई खाये।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

3 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

14 घंटे ago