Politics

नीतीश की JDU में पूर्व IAS मनीष वर्मा शामिल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कराई ज्वाइनिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में आज पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा की एंट्री हो गई। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। मनीष वर्मा की जदयू में ज्वाइनिंग का कार्यक्रम पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ।

जेडीयू में शामिल होने के बाद मनीष वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को अंधकार से निकालकर प्रकाश में लाए हैं। एक-एक क्षण बिहार और यहां के लोगों के विकास के बारे में सोचते हैं। उन्होंनेकहा कि जदयू में असली समाजवाद जिंदा है। बाकी में परिवारवाद हावी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मनीष वर्मा के जेडीयू में शामिल होने के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को जेडीयू में कौन सा पद मिला है। आपको बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार भी मनीष वर्मा रह चुके हैं। और नीतीश के करीबियों में उनकी गिनती होती है। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृति) ली थी। इसके बाद वे नीतीश के एडवाइजर बने थे। मौजूदा वक्त में राज्य आपदा प्राधिकरण के सदस्य हैं।

मनीष वर्मा ओडिशा कैडर के आईएएस रह चुके हैं। ओडिशा में विभिन्न पदों पर रहने के बाद 2012 में वे डेप्युटेशन पर पांच साल के लिए बिहार आ गए। इस दौरान वे पटना और पूर्णिया के डीएम रहे। 2018 में उन्होंने वीआरएस ले लिया। बीते महीने 29 जून को जब जेडीयू की नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले ही मनीष वर्मा के नाम की चर्चा तेज हो गई थी। पार्टी में उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है।

दरअसल उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने के बाद से संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का पद अभी तक खाली है। ऐसे में मनीष वर्मा को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल मनीष वर्मा मंगलवार को जेडीयू में शामिल हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

55 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

2 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

12 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

13 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

15 घंटे ago