Politics

पूर्णिया में लालू-तेजस्वी को झटका! पप्पू यादव ने कर दिया ‘खेला’, बीमा भारती मुकाबले में ही नहीं, देखें एग्जिट पोल के नतीजे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

Bihar Exit Poll 2024 बिहार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। आजतक ने बिहार में एनडीए को 29-33 सीटें दी हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को 07-10 सीट मिलती दिख रही है। आजतक ने बिहार की हॉट सीट पूर्णिया को लेकर भी एग्जिट पोल में अपडेट दिया है। पूर्णिया लोकसभा सीट (Purnia Lok Sabha Seat) पर लालू यादव और तेजस्वी को झटका लगा है। दरअसल, यहां उन्होंने जदयू से आईं बीमा भारती को टिकट दिया था।

पूर्णिया सीट का एग्जिट पोल क्या कहता है?

आजतक के एग्जिट पोल में सामने आया है कि पूर्णिया में बीमा भारती मुकाबले में ही नहीं हैं। यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव और जदयू के संतोष कुशवाहा के बीच मुकाबला है।

राजद की राह में पप्पू यादव बन गए रोड़ा

बता दें कि पप्पू यादव ने चुनाव लड़ने से पहले कांग्रेस से टिकट मांगी थी, लेकिन महागठबंधन में ये सीट राजद के खाते में गई थी। राजद ने पप्पू को टिकट देने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद पप्पू यादव ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया।

अब एग्जिट पोल बता रहा है कि पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव और संतोष कुशवाहा के बीच फाइट है। बीमा भारती रेस से बाहर हैं। ये खबर लालू यादव और तेजस्वी यादव को झटका देने वाली है। हालांकि, ये सिर्फ एग्जिट पोल का अनुमान है। चुनाव के नतीजे 4 को आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

14 मिनट ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

15 मिनट ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

2 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

8 घंटे ago