समस्तीपुर :- Artist Point 24×7 के द्वारा Samastipur Inter-School Art Competition 2024 ( Season-2) में जिले के कई विद्यालयों में (ज्ञानदा नेशनल एकेडमी, होली मिशन हाई स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, ओरिंटल पब्लिक स्कूल, न्यू टेक्नो मिशन स्कूल, सेंट मेरिज स्कूल, राज पब्लिक स्कूल, गोलोवल विजन अकादेमी, यू. वि. ग्लोबल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल) से सैकड़ों बच्चों ने नृत्य, संगीत व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। सलेक्शन राउंड में चयनित प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया है। जो 20 जून के बाद हिमगिरि उत्सव पैलेस में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया है जो काफी भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सलेक्शन राउंड के निर्णायक मंडल एवं उपस्थित दर्शकों व बच्चों के परिजनों ने बीच-बीच में करतल ध्वनि से सलेक्शन राउंड के प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल में नृत से सरफुदीन इओन, गायन से मशहूर गायक सुभम राठौर, चित्रकला से अवनी शर्मा मौजूद रही। इस मौके पर बादल कुमार ने बताया कि समस्तीपुर में इस प्रकार की प्रतियोगिता से कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में मेधावियों की पहचान होगी, उनका हौसला अफजाई होगा तथा लोगों का गायन, नृत्य व पेटिंग के प्रति झुकाव भी बढ़ेगा। उनके संस्था के द्वारा इस क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार कार्य भी किया जा रहा है। मौके पर समस्तीपुर रेजोनेंस कोचीन के निर्देशक के संचालक यश गुप्ता, एलक्स अभिषेक, यश कुमार, रौशन कुमार, प्रभात सिंह तुलसी, सागर कुमार, आयूष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…