Politics

पशुपति पारस को बड़ा झटका, टैक्स जमा नहीं करने पर छीन लिया गया दफ्तर, चिराग को दिये जाने की चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को भवन निर्माण विभाग ने बड़ा झटका दिया है। पटना एयरपोर्ट रोड स्थित एलजेपी दफ्तर का आवंटन रद्द कर दिया गया है। ऐसी नौबत आने की वजह टैक्स का भुगतान नहीं किया जाना बताया जा रहा है। आवंटन रद्द होने की अधिसूचना भवन निर्माण विभाग ने जारी किया है। ऐसे में अब जल्द ही पशुपति पारस को दफ्तर खाली करना होगा।

बता दें कि 18 साल पहले यह ऑफिस दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी को दी गयी थी। रामविलास पासवान के निधन के बाद भी यही से लोजपा दफ्तर चलता था। लेकिन जब चाचा-भतीजे अलग हुए तब पशुपति पारस की पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और चिराग की पार्टी का नाम लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास हो गया। लेकिन आवास संख्या 1, व्हीलर रोड, हवाई अड्डा रोड पटना वाले पुराने दफ्तर में पशुपति पारस ने अपनी पार्टी का कार्यालय बना लिया। यहां से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का दफ्तर चलाया जाने लगा।

लेकिन 2019 के बाद से रिन्यू नहीं कराया गया और ना ही टैक्स जमा किया गया। इसके बावजूद पशुपति पारस 5 साल से इस जगह से ही ऑफिस चलाते रहे। टैक्स जमा नहीं किये जाने के कारण आवंटन को रद्द कर दिया गया है। अब जल्द ही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दफ्तर खाली करना पड़ेगा। रालोजपा को इस जगह को खाली करने के निर्देश भवन निर्माण विभाग ने दिया है। ऐसे में अब इस बात की चर्चा हो रही है कि यह जगह अब पशुपति पारस से भतीजे चिराग पासवान को आवंटित किया जाएगा। चिराग पासवान अब यही से लोजपा रामविलास पार्टी का दफ्तर चलाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago