Politics

जीत के मौके पर चौका मारने के मूड में JDU, तुरंत विधानसभा चुनाव करा सकते हैं नीतीश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को समय से पहले ही कराया जा सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूना्इटेड (जेडीयू) विधानसभा भंग करने के मूड में हैं। जेडीयू बिहार में एनडीए को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के मौके पर चौका मारना चाहती। सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश इस बारे में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से चर्चा करने वाले हैं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह मांग रख सकते हैं। हालांकि, जल्द चुनाव कराने के लिए जेडीयू को बीजेपी के अलावा एनडीए के अन्य घटक दलों जैसे लोजपा रामविलास और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) की भी सहमति लेनी होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक करीबी नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बिहार के वोटरों के बीच जेडीयू और एनडीए के पक्ष में माहौल बना हुआ है। इसका फायदा उठाने के लिए समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने का विचार है। अगले 6 महीने के भीतर ही विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों को इस पर सहमत होना होगा। जेडीयू इस मुद्दे पर तेजी से प्रयास करेगी। इससे पार्टी को विधानसभा में अपने विधायक बढ़ाने का मौका मिल जाएगा। बता दें कि जेडीयू के बिहार विधानसभा में 45 विधायक हैं।

इस बीच संशय़ है कि जेडीयू इस मुद्दे पर अपने सहयोगी दलों को मनाने में कैसे कामयाब होगी। बीजेपी के साथ ही चिराग पासवान की लोजपा रामविलास, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम इस मुद्दे पर सहमत होंगे या नहीं, यह सवाल लाजमी है। बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेता पहले भी जेडीयू की जल्द चुनाव कराने की मांग का विरोध कर चुके हैं।

बता दें कि बिहार में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर 2025 तक का है। यानी कि अगले साल के आखिरी महीनों में बिहार में असेंबली इलेक्शन होंगे। अगर विधानसभा भंग होती है तो ऐसी स्थिति में 6 महीने के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। बिहार विधानसभा में जेडीयू के पास अभी 45 विधायक हैं। वहीं, सहयोगी बीजेपी के 78 एमएलए हैं। इसके अलावा जीतनराम मांझी की हम के भी चार विधायक हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के मंगलवार को जारी हुए नतीजों में बिहार में एनडीए का प्रदर्शन अन्य राज्यों के मुकाबले अच्छा रहा। बीजेपी और जेडीयू ने 12-12, लोजपा रामविलास ने 5 और हम ने एक सीट पर जीत दर्ज की। राज्य की 40 में से 30 सीटें एनडीए के खाते में गईं।

Avinash Roy

Recent Posts

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

4 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

5 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

7 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

8 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

13 घंटे ago