Politics

MLC सीट के बदले उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेज सकती है नीतीश की JDU, बिहार में क्यों हो रही चर्चा?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में विधान परिषद की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जेडीयू ने भगवान सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बना दिया। इससे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के खेमे में नाराजगी है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट के साथ एक एमएलसी सीट भी देने का वादा किया था। काराकाट तो कुशवाहा जीत नहीं पाए। अब आरजेडी से एमएलसी रहे रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द होने के बाद उनकी सीट पर हो रहे उपचुनाव में आरएलएम को मौका नहीं मिला है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, एमएलसी सीट के बदले उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा में जाने का मौका दे सकती है।

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार से राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। आरजेडी की सांसद मीसा भारती पाटलिपुत्र से लोकसभा का चुनाव जीत गईं। बीजेपी के राज्यसभा से सांसद रहे विवेक ठाकुर भी नवादा से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं। अब इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिन पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही है।

एक सीट पर बीजेपी तो दूसरी जेडीयू के खाते में जा सकती है। जेडीयू अपने कोटे से आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेज सकती है। इसकी चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है। हालांकि, अभी तक नीतीश कुमार की पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। राज्यसभा की दोनों सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना भी अभी जारी नहीं हुई है। ऐसे में समय आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

बीजेपी ने कुशवाहा से क्या वादा किया था?

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एनडीए के सीट बंटवारे में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट (काराकाट) मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा नाराज हो गए थे। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की और कुशवाहा से वादा किया कि उन्हें आगामी विधान परिषद के चुनाव में भी एक सीट दे दी जाएगी। इस पर कुशवाहा राजी हो गए, यह बात उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भी बताई थी।

अब विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है, जिस पर जेडीयू ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी नाराज हो गई है। आरएलएम की ओर से बीजेपी को अपना पुराना वादा याद दिलाया जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर मसला सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। चर्चा है कि जेडीयू उन्हें राज्यसभा की एक सीट देकर मना सकती है। हालांकि, इसके लिए बीजेपी और हम की सहमति भी जरूरी होगी।

क्या है राज्यसभा उपचुनाव का गणित

रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यसभा के उपचुनाव में दोनों सीटों का अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी होगा। दोनों सीटों के लिए अलग-अलग वोटिंग होगी। सभी विधायक हर सीट के लिए वोट करेंगे। जिसके पास बहुमत होगा, वही जीतेगा। बिहार में अभी एनडीए की सरकार है और बीजेपी-जेडीयू के पास बहुमत है। ऐसे में दोनों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत लगभग तय होगी। हालांकि, चुनाव अनिश्चितताओं का खेल होता है, क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरण बदलने से नतीजे भी बदल सकते हैं। इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 मिनट ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

18 मिनट ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

28 मिनट ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

6 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

11 घंटे ago