Politics

महागठबंधन में रार! रूपौली से बीमा भारती को RJD ने बनाया प्रत्याशी, भाकपा बोली- नहीं निभाया गठबंधन धर्म

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए लालू यादव की आरजेडी ने बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है और बुधवार को उन्होने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। जिसके लेकर महागठबंधन में रार पड़ती दिख रही है। बिहार में महागठबंधन की सहयोगी सीपीआई ने राजद के इस फैसले का विरोध जताया है। और इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। साथ ही आरजेडी पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप मढ़ा है।

आपको बता दें रूपौली विधानसभा उपचुनाव में राजद द्वारा बीमा भारती को प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाकपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है। भाकपा राज्य कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। भाकपा ने राजद के एकतरफा फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य मुख्यालय में जानकी पासवान की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में रूपौली विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में राजद पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि गठबंधन के घटक दलों को विश्वास में लिए बिना ही राजद ने एकतरफा फैसला करते हुए चुनाव चिन्ह बांट दिया। यह न सिर्फ चिंताजनक, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण है। भाकपा इस घटनाक्रम से बुरी तरह आहत है।

हालांकि, राष्ट्रीय हितों के मद्देनजर धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक प्रतिपक्ष की व्यापक एकता की बात करते हुए पार्टी ने उपचुनाव में इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया है। भाकपा ने स्पष्ट किया है कि यह हमारी कमजोरी नहीं वरन व्यापक राष्ट्र और राज्यहित के प्रति हमारी निष्ठा और प्रतिबद्धता के हक में लिया गया राजनैतिक निर्णय है।

आपको बता दें एनडीए जेडीयू उम्मीदवार कमलाधर प्रसाद मंडल का समर्थन कर रहा है। मंडल ने पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं निर्दलीय के रूप में पूर्व विधायक शंकर सिंह भी मैदान में हैं। जिन्होंने हाल ही में चिराग पासवान की पार्टी छोड़ी है। इस सीट पर 21 जून नामांकन की आखिरी तारीख है और मतदान 10 जुलाई को होना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

6 मिनट ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

2 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

13 घंटे ago