Bihar

एक सब्जेक्ट में 85 परसेंटाइल तो दूसरे में सिर्फ 5, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार चारों अभ्यर्थियों का रिजल्ट देख चौंक जाएंगे, जिस विषय का उत्तर रटा उसमें बेहतर रैंक

नीट की परीक्षा के दिन से जो हंगामा और विवाद शुरू हुआ है वो आज भी जारी है. अब बिहार के गिरफ्तार चार अभ्यर्थियों के मार्कशीट के सामने आने के बाद एक बार फिर से विवाद खड़े हो गए हैं. सवाल उठता है कि जब कोई छात्र एक सब्जेक्ट में 85 परसेंटाइल तक ला सकता है, तो वही छात्र दूसरे सब्जेक्ट में कैसे 5 परसेंटाइल पर अटक जाता है. जी हां गिरफ्तार अभ्यर्थियों के मार्कशीट से यही बात सामने आ रही है. इस चौंकाने वाले रिजल्ट से साफ है कि पेपर का रट्टा मारा गया था और जिस पेपर का रट्टा नहीं मारा गया उसमें नंबर भी कम आए.

फिजिक्स में 85.52 परसेंटाइल तो केमेस्ट्री में 5.04 परसेंटाइल:

इन चार अभ्यर्थियों के मार्कशीट पर जब आप गौर करेंगे तो आप ही कहेंगे कुछ गड़बड़ झाला तो जरूर हुआ है. हम आपको एक एक करके सबका चिट्ठा बता रहे हैं. सबसे पहले बात करते हैं सॉल्वर गैंग के किंगपिन सिंकदर यादवेंदु के रिश्तेदार अनुराग यादव की. अनुराग यादव, सिकंदर के साले के बेटे हैं. उसे मात्र 185 नंबर आए हैं. अनुराग को फिजिक्स में 85.52 परसेंटाइल नंबर आया है और बायोलॉजी में 51.04 परसेंटाइल अंक आया है. वहीं केमेस्ट्री में 5.04 परसेंटाइल आया है. इससे साफ है कि अनुराग ने केमेस्ट्री के पेपर का रट्टा नहीं मारा होगा या उसे उसका मौका नहीं मिला होगा.

फिजिक्स और केमेस्ट्री में डिब्बा गुल:

अब एक और गिरफ्तार अभ्यर्थी का मार्कशीट भी जान लीजिए. आयुष राज का पटना के डीएवी बोर्ड कॉलोनी में एग्जामिनेशन सेंटर था. उसे कुल 300 अंक आए हैं. आयुष ने बायोलॉजी में 87.80 परसेंटाइल लाया है, लेकिन फिजिक्स और केमेस्ट्री का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. आयुष राज को फिजिक्स में मात्र 15.52 और केमेस्ट्री में 15.36 परसेंटाइल आया है. लगता है आयुष को सिर्फ बायोलॉजी का पेपर ही मिला था. बाकी दो विषय के उत्तर का रट्टा लगाने का समय नहीं मिला.

अभिषेक को चारों अभ्यर्थियों में अधिक नंबर :

वहीं गिरफ्तार अभ्यर्थी अभिषेक का पटना के केडी कॉन्वेंट स्कूल में सेंटर था. इसे चारों में सबसे अधिक नंबर मिले हैं. अभिषेक को केमेस्ट्री में 95.99, फिजिकस में 96.40 परसेंटाइल आया है. वहीं बायोलॉजी में 95.56 परसेंटाइल नंबर आए हैं.

गया के शिवनंदन का नीट परिणाम:

गया जिले के रहने वाले शिवनंदन कुमार की बात करें तो उसका परीक्षा केंद्र पाटलिपुत्र स्थित इंटरनेशनल कॉलेज में पड़ा था. शिवनंदन कुमार को 483 नंबर आए हैं. शिवनंदन को बायोलॉजी में 90.27, फिजिकस में 89.75 परसेंटाइल आया है. वहीं केमेस्ट्री में 86.02 परसेंटाइल आया है.

ओवरऑल रिजल्ट खराब:

पेपरलीक के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों का किसी एक या दो विषय में अच्छे नंबर आए हैं. अन्य सब्जेक्ट्स में खराब नंबर मिलने से ओवरऑल परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं हो सका है. मार्कशीट देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न पत्र और उसके उत्तर अलग-अलग तैयार आए थे. किसी एक अभ्यर्थी ने फिजिक्स के जवाब रटे तो किसी ने केमेस्ट्री तो किसी ने बायोलॉजी का पेपर रट्टा मारा.

पांच मई 2024 को हुई थी परीक्षाः

5 मई 2024 को पूरे देश में NEET की परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा के थोड़ी देर बाद ही पेपर लीक का मामला प्रकाश में आया. इसके बाद पुलिस ने बिहार के कई जिलों से कई सॉल्वर और अभ्यर्थियों को अरेस्ट किया था. हालांकि कुछ को छोड़ दिया गया. जांच के क्रम में आर्थिक अपराध इकाई को 13 अभ्यर्थियों के रोल कोड मिले थे जिसमें से चार को पकड़ा जा चुका है और अब इन चारों का मार्कशीट सामने आया है.

पटना में यहां रटवाया गया था जवाब:

नीट पेपर लीक मामले में कई खुलासे हो रहे हैं. पटना के एनएचएआई गेस्ट हाउस में कई अभ्यर्थियों को ठहराने और आंसर रटवाने की जानकारी भी सामने आई है. रात भर अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाया गया था. सिकंदर में पूछताछ में बताया है कि एनएचएआई गेस्ट हाउस में रखा गया था और वहीं आंसर शीट देकर उसे रटवाया गया था. डील 40-40 लाख रुपये में हुई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago