Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कल 20 और 21 जून को हल्की वर्षा की संभावना, उमस भरी गर्मी का दौड़ रहेगा जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि गर्मी से अभी निजात मिलने की संभावना भी नहीं है, उमस भरी गर्मी का दौड़ जारी रहेगा। यह अलग बात है कि इस दौरान हवा भी चलती रहेगी। वैसे आगामी 20-21 जून को हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

इसके बाद वर्षा की सक्रियता में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान के 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान के 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में आमतौर पर पुरवा हवा चलने की संभावना है। इसकी औसत रफ्तार 20 से 25 किलो मीटर प्रतिघंटे के बीच बनी रह सकती है। बताते चलें कि मंगलवार की रात भी समस्तीपुर जिले के कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago