बिहार को लेकर लगभग सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ गए हैं। इस दफे एग्जिट पोल में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। एक बार फिर सेएनडीए को 30 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल चिराग पासवान को लेकर हो रहा है। आखिर पांच सीटों पर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की पार्टी का क्या हुआ?
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। हालांकि, कई एग्जिट पोल ऐसा भी है जो बिहार में चिराग पासवान के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इंडिया टूडे एक्सिय माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इस सर्वे में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें मिल रही हैं।
जानकारी हो कि इस सर्वे में चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत है। उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सर्वे में पांचों सीटें उनके खाते में जाती दिख रही है। अपने पिता रामविलास पासवान की लेगेसी को संभालने में वह कामयाब दिखते नजर आ रहे हैं। चिराग फिलहाल सभी सीटों पर बहुमत में नजर आ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने जमुई, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली पर कैंडिडेट उतारे थे। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 और आइएनडीआइए को सात से 10 सीटों का अनुमान किया गया है। जबकि सी वोटर के मुताबिक NDA को बिहार में 34 से 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया को 3 से 5 सीटें मिल रही हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…