Politics

क्या लोजपा के दोनों गुट एक होंगे? चाचा पशुपति पारस को साथ लाने पर क्या बोले चिराग पासवान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के सीट बंटवारे में चाचा पशुपति पारस को भतीजे चिराग पासवान ने पटखनी दी। बीजेपी ने पारस के गुट वाली रालोजपा को दरकिनार कर पांच सीटें चिराग की लोजपा रामविलास को दे दीं। इससे पारस आहत हुए और केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, मगर बाद में वे मान गए और एनडीए छोड़ने से इनकार कर दिया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि चाचा और भतीजा में दूरियां घट सकती हैं और लोजपा के दोनों धड़े एक हो सकते हैं। हालांकि, जब इस बारे में चिराग पासवान से सवाल किए गए तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

हिन्दुस्तान को दिए इंटरव्यू में लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने कहा कि सीट बंटवारे को वह हार और जीत से नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि कोशिश तो चिराग पासवान को खत्म करने की थी। मेरे पिता (रामविलास पासवान) की बनाई पार्टी का सिंबल तक ले लिया गया। जब अपने ही ऐसा काम करेंगे, तो किसी दूसरे को क्या दोष देना? चाचा और भाई ने जो कुछ किया और कहा, उसके बाद कुछ नहीं रह जाता है। इससे परिवार में सब आहत हैं। लोजपा के दोनों गुटों के विलय पर चिराग ने कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह अभी नहीं कह सकते हैं।

अपने पिता की विरासत वाली हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। चिराग ने कहा कि यहां के लोग मुझे नेता नहीं बल्कि बेटा और भाई की तरह देखते हैं। पिता रामविलास पासवान ने हाजीपुर में विकास कार्यों की बड़ी लकीर खींची है। मैं उससे भी बड़ी लकीर खींचने की कोशिश करूंगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रिश्तों पर भी चिराग पासवान ने खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने नीतीश को निशाने पर रखा, अब साथ हैं। इस पर चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश ने बहुत परिपक्वता के साथ सारी चीजों को संभाला है। हमारे बीच बेहतर समन्वय है। नीतीश पूरी ईमानदारी से संबंध निभाते हैं। देशहित में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, पूरा फोकस इसी पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

7 मिनट ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

1 घंटा ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

3 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

6 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

8 घंटे ago