Politics

सीवान में हिना शहाब ने बढ़ाई लालू और तेजस्वी की टेंशन? RJD से अवध बिहारी चौधरी का टिकट होल्ड पर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लालू एवं तेजस्वी यादव की आरजेडी ने सीवान को छोड़कर बिहार में अपने कोटे की अन्य 22 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए हैं। मंगलवार को जारी हुई आधिकारिक कैंडिडेट लिस्ट में सीवान से प्रत्याशी का नाम नहीं घोषित किया गया। इस सीट से आरजेडी ने पूर्व विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है। अवध बिहारी को हरी झंडी भी दे दी गई है, वे क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। मगर अब लालू एवं तेजस्वी ने उनका टिकट होल्ड पर डाल दिया है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब हैं। हिना ने निर्दलीय ही सीवान से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, ऐसे में आरजेडी उन्हें मनाने में जुटी हुई है।

हिना शहाब के निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने से सीवान का रण दिलचस्प बन गया है। वह क्षेत्र में लंबे समय से जनसंपर्क कर रही हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह कह रही थीं कि पति (शहाबुद्दीन) के जाने के बाद आरजेडी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। शहाबुद्दीन की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी, उस दौरान वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे।

हिना के समर्थकों का कहना है कि शहाबुद्दीन की मौत के बाद आरजेडी ने उनके परिवार को अकेले छोड़ दिया। शहाबुद्दीन सीवान से चार बार सांसद रहे। इसके बाद उनकी पत्नी हिना शहाब आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन जीत नहीं पाईं।

आरजेडी ने इस बार पूर्व विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को सिंबल देकर सीवान से चुनाव लड़ने का आदेश तो दे दिया, लेकिन मंगलवार को जारी हुई आधिकारिक कैंडिडेट लिस्ट में उनका नाम नहीं घोषित किया। सूत्रों की मानें तो आरजेडी के शीर्ष नेता हिना शहाब को मनाने में जुटे हैं। क्योंकि लालू एवं तेजस्वी को सीवान में हिना के निर्दलीय चुनाव लड़ने से महागठबंधन के वोटों में सेंधमारी का डर सता रहा है।

सीवान में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। यहां पर नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को जारी होगा और इसी दिन नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। एनडीए में यह सीट इस बार भी जेडीयू के खाते में गई है। मगर जेडीयू ने यहां से मौजूदा सांसद कविता सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह विजयलक्ष्मी को उम्मीदवार बनाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

4 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

4 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

5 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

8 घंटे ago