पटना में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पशुपति पारस ने ऐलान कर दिया है कि वह एनडीए के प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि हम एनडीए के पार्ट थे, हैं और रहेंगे. बिहार के चालीस के चालीस लोकसभा सीट पर हम एनडीए को समर्थन करेंगे. पारस ने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य 400 पार का है.
मीडिया बातचीत मे पशुपति पारस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वस्तर का नेता बताते ये विश्वास जताया कि पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल से लोकसभा का चुनाव चुरू हो जाएगा. पिछले लोकसभा चुनाव में हम 40 में से एक सीट हार गए थे, पर इस बार हम चालीस के चालीसों सीट पर जीत हासिल करेंगे. पारस ने कहा कि हमारा पूर्ण समर्थन एनडीए के साथ है.
वहीं जब पशुपति पारस से पूछा गया कि उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसपर उन्होंने कहा कि उन्हे अब एनडीए से कोई नाराजगी नहीं है और उन्होंने इस्तीफा केवल नैतिक मूल्य के आधार पर दिया था. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दिया गया था, इसलिए केवल नैतिक मूल्य के आधार पर उन्होंने इस्तीफा दिया था. बाकी एनडीए या पीएम मोदी से वे कतई नाराज नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के समय प्रेस कांफ्रेंस मे भी उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के जीत के हीं बात की थी.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…
समस्तीपुर : देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही साइबर ठगी की राशि बिहार में…