Bihar

‘927 पार्टियों की तरह VIP को भी खत्म करना चाहते थे पीएम मोदी, हमारा चुनाव चिह्न भी लेडीज पर्स कर दिया’: महागठबंधन में जाकर बीजेपी पर बिफरे मुकेश सहनी

वीआईपी पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी ने नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि नरेंद्र मोदी तानाशाह की तरह देश में शासन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र लग रहा है. अब यही कारण है कि दो-दो मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए केंद्र में बैठी हुई सरकार ने जेल में डालने का काम किया है.

‘वीआईपी को खत्म करने की हो रही थी कोशिश’:

मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग हमारी पार्टी को कम करना चाहते थे लेकिन हम लोगों ने मेहनत करके पार्टी को बचाया है. हमारी पार्टी का चुनाव चिह्न बदल दिया गया है. किसी और पार्टी को दे दिया गया है. यह सब कुछ भाजपा की साजिश है. आपको बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी को लेडीज पर्स चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है. बिहार में हमारी पार्टी को तीन सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करना है और उसको लेकर हम लोग आज बैठक करेंगे. एक-दो दिन में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हम कर देंगे.

‘भाजपा ने वादाखिलाफी की’:

शुक्रवार को मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हो गए हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम लगातार निषाद आरक्षण की मांग बिहार में करते रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारी मांगों को स्वीकार नहीं किया. पहले तो बहुत बार आश्वासन दिया कि बिहार में भी निषाद जाति के लोगों को आरक्षण दिया जाएगा. लेकिन भाजपा के लोगों ने वादाखिलाफी की.

हिंदू और सनातन धर्म को लेकर निशाना:

उन्होंने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार कहती है कि हिंदू और सनातन धर्म की रक्षा कर रहे हैं जबकि जब इलेक्टोरल बांड का मामला सामने आया तो पता चला कि गौ मांस के व्यापार करने वाले लोग से भी भारतीय जनता पार्टी ने चंदा लिया है. आप समझ लीजिए किस तरह भाजपा के लोग सनातन की रक्षा करने की बात करते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago