Politics

चिराग और पशुपति पारस के बीच तनातनी खत्म, सपोर्ट का दौर शुरू; फिर एक होगी चाचा-भतीजा की पार्टी?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजनीति में चाचा भतीजा के नाम से फेमस हुए पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच सियासी घमासान देशभर में किसी से छिपी हुई नहीं है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में तस्वीर बदलती हुई दिख रही है। कभी हाजीपुर सीट के लिए सब कुछ करने को तैयार रहने का दावा करने वाले पशुपति पारस ने इस सीट पर भतीजा चिराग को सपोर्ट करने का फैसला कर लिया है।

एनडीए की शेयरिंग में हाजीपुर चिराग को दिए जाने से नाराज पारस ने नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा भी दे दिया था। लेकिन, रविवार को नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान दोनों के एक मंच पर मौजूद होने की संभावना संभावना है। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में चर्चा हो रही है कि रामविलास के दो उत्तराधिकारी यानी चाचा और भतीजा फिर से एक हो जाएंगे?

रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी लोजपा में फूट पड़ गई। चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बनी तो भतीजा चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा रामविलास का गठन हुआ। चुनाव आयोग ने दोनों को अलग-अलग मान्यता दे दी। लोकसभा चुनाव 2024 के सीट बंटवारे में बीजेपी ने चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटें दीं तो पशुपति पारस को झुनझुना थमा दिया। पशुपति पारस की चहेती हाजीपुर की सीट को भी चिराग पासवान की झोली में डाल दिया गया। नाराज पारस नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर खुद को मोदी परिवार से बाहर घोषित कर दिया। लेकिन एक बार हालात बदल गए हैं।

पशुपति पारस मान गए हैं। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी उम्मीदवारों को पूरी ताकत के साथ सपोर्ट करना है और 400 पार के लक्ष्य को हासिल करना है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को अपना नेता माना। हाजीपुर से भातीजा के लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने ईमानदारी से हाजीपुर की सेवा की है। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करना हमारा लक्ष्य है। जो भी उम्मीदवार होगा उसकी जीत के लिए काम करेंगे। हमें बिहार की 40 सीटों पर विजय प्राप्त करना है। चुनाव के बाद पार्टी और संगठन को मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।

पारस की पार्टी रालोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने कहा कि कोई सीट चाचा के पास हो या भतीजा के पास हो, इससे फर्क नहीं पड़ता। दोनों एनडीए परिवार का हिस्सा हैं। हम लोग एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन के लिए पूरे दमखम से मैदान में उतरेगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज ने कहा कि हम लोगों ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बातें रखी थी। बीजेपी के आश्वासन पर ही हमने एनडीए को समर्थन देने का फैसला लिया है। आज की बैठक कार्यकर्ताओं की भावना जानने के लिए आयोजित की गई थी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago