Politics

हाजीपुर में चिराग पासवान को पशुपति पारस का समर्थन, भतीजे से दुश्मनी पर भी बोले RLJP अध्यक्ष

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के मुखिया पशुपति पारस ने हाजीपुर लोकसभा सीट पर अपने भतीजे चिराग पासवान का समर्थन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत ही उनका मकसद है। ऐसे में हाजीपुर सीट से भले ही चिराग पासवान या एनडीए के किसी भी दल का नेता लड़े, पारस का उन्हें समर्थन रहेगा। पशुपति पारस ने चिराग पासवान से दुश्मनी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई अलग है, लेकिन चुनाव में एकजुट होकर जीतना जरूरी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में हाजीपुर लोकसभा सीट पर आगामी चुनाव में चिराग पासवान का समर्थन करने की बात कही। पारस ने कहा कि भले ही लोजपा हो, चिराग पासवान हो, बीजेपी हो, जेडीयू हो, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी हो या जीतनराम मांझी का दल हो, सभी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।

चिराग पासवान से अदावत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम नीति और सिद्धांत से चलने वाले लोग हैं। किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी या व्यक्तिगत विरोध है, तो गठबंधन में उसे शामिल नहीं करते हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि बिहार की सभी सीटें जीतकर देश में तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बने।

बता दें कि हाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पारस की अपने भतीजे चिराग से लंबी अदावत चली। यहां से पारस अभी सांसद हैं। एनडीए के सीट बंटवारे में बीजेपी ने इस बार हाजीपुर समेत रालोजपा की सभी सीटें चिराग पासवान के गुट वाली लोजपा रामविलास को दे दी। एक भी सीट नहीं मिलने के बाद पारस बीजेपी से नाराज हो गए थे, उनके महागठबंधन में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। हालांकि, एक दिन पहले उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को आगामी चुनाव में उनका समर्थन रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

11 घंटे ago