लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस बीच राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर बड़ा हमला बोला है। मांझी ने तंज कसते हुए कहा है कि लालू यादव पूंछ कटा हुआ सियार हैं। बुधवार को गया में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने ये बातें कहीं। दरअसल, आरजेडी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर एनडीए पर परिवारवादी होने का आरोप लगाया था। मांझी का यह बयान उसी संदर्भ में था।
मांझी ने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि एक बार जंगल में एक सियार की किसी कारण से पूंछ कट गई। पूंछ तो बहुत महत्वपूर्ण चीज होती है, लेकिन जब वो अपनी जमात में गया तो सियार सोच में पड़ गया कि वो क्या बोलेगा। तो सियार ने कहा की सभी लोग अपनी–अपनी पूंछ काट लो यह बहुत खराब होती है और वही बात लालू यादव कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवारवाद की परिभाषा समझाते हुए कहा कि परिवारवाद किसको कहते हैं? खुद ही जवाब देते हुए मांझी ने बताया कि कोई जन आनंदोलन, कोई सामाजिक कार्य नहीं किया हो, उसको अपने प्रभाव के बल पर एमपी, एमएलए बना देते हैं, उसे परिवारवाद कहते हैं। जो आंदोलन करके 20 साल से राजनीति में रहता है, तब कोई पद प्राप्त करता है। वैसे लोगों के लिए परिवारवाद की बात नहीं कही जा सकती है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…