Politics

कांग्रेस की मुश्किल बढ़ेगी? नीतीश ने कराई राजद के बुलो मंडल की जदयू में एंट्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजद के भागलपुर से पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को जदयू का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय में उन्हें पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर बुलो मंडल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह जदयू में शामिल हुए हैं।

वहीं, आरोप लगाया कि राजद में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है। पहले वाला राजद अब नहीं रहा। गौरतलब है कि भागलपुर सीट महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस को जाने के बाद बुलो मंडल नाराज चल रहे थे। बुधवार को उन्होंने राजद छोड़ने का ऐलान करते हुए जदयू में शामिल होने की बात की थी। इससे पहले कटिहार में भी अशफाक करीम आरजेडी छोड़कर जदयू में आ चुके हैं।

बुलो मंडल के साथ राजद के तीन दर्जन और नेताओं ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर ललन सिंह ने कहा कि बुलो मंडल के जदयू में आने से खासकर भागलपुर और पूर्णियां के क्षेत्रों में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। ललन सिंह ने मीडिया के सवाल पर बताय कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि सभी नेता अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री की शुरू में बिहार में हुई सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि सबको मेरे कार्यक्रम में आने की जरूरत नहीं है। सभी नेता अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे।

बता दें कि बुलो मंडल ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर में भाजपा के शाहनवाज हुसैन को हराया था। वर्ष 2019 के चुनाव में भी वह राजद के टिकट से लड़े थे, पर जदयू के अजय मंडल से वह हार गए। इस बार भागलपुर सीट महागठबंधन के तहत कांग्रेस को गयी है। गौरतलब है कि बुधवार को लालू यादव की पार्टी राजद को दोहरा झटका लगा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, राजद के पूर्व सांसद बुलो मंडल ने भी पार्टी को छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण करने का फैसला लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

7 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

9 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

20 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

20 घंटे ago