बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी ने 6570 पदों पर अकाउंटेंट आईटी असिस्टेंट की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ये पद संविदा (contractual) के आधार पर भरे जाएंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 29 मई 2024 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कुल पदों में से 4270 पद पुरुषों और 2300 पद महिलाओं के लिए हैं। 1643 पद अनारक्षित हैं। वहीं, आरक्षित वर्ग में 657 पद ईडब्ल्यूएस, 1313 पद अनुसूचित जाति (SC), 131 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 1643 पद अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और 1183 पद पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 रुपये का मानदेय मिलेगा। किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार bgsys@onlineregistrationforms.com पर ईमेल कर सकते हैं या 0265-6118149/6118150 पर संपर्क कर सकते हैं।
अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट (state.bihar.gov.in) पर जारी की गई है। चयनित उम्मीदवार 36 महीने तक अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के पद पर काम करेंगे। उम्मीदवार दिए गए लिंक के जरिए अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2024 विवरण
चयनित उम्मीदवारों की तैनाती रिक्त पदों और विभाग की जरूरतों के अनुसार बिहार में कहीं भी की जा सकती है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास बी.कॉम/एम.कॉम/सीए इंटर की डिग्री होनी चाहिए। सीए इंटर की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा
• सामान्य वर्ग पुरुष और ईडब्ल्यूएस पुरुष – 45 वर्ष
• सामान्य वर्ग महिला और ईडब्ल्यूएस महिला – 48 वर्ष
• पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग – 48 वर्ष
• अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति – 50 वर्ष
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…