Politics

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का चुनाव चिन्ह होगा गैस सिलेंडर, मदन चौधरी बने RLM के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव चिह्न मिल गया है. निर्वाचन आयोग ने कुशवाहा की पार्टी को गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न दिया है. रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एनडीए का हिस्सा है और सीट शेयरिंग में उन्हें एक सीट मिली है. उनकी पार्टी काराकाट लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार उतारेगी.

जरूरत पड़ेगी तो जदयू को मदद करेंगे और उससे मदद भी लेंगे: उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के जदयू में जाने पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वे एनडीए के हिस्सा हैं. अगर उनको जरूरत होगी तो वे जदयू से मदद लेंगे और जदयू को जरूरत होगी तो उनकी मदद करेंगे. बता दें कि शनिवार को रमेश कुशवाहा अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी कुशवाहा के साथ जदयू में शामिल हो गए थे. जदयू ने विजयलक्ष्मी कुशवाहा को सीवान से लोकसभा का टिकट दिया है.

राजद मतलब अराजक पार्टी : उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन स्वार्थ पर टिका हुआ था. इस कारण इसका बिखरना तय था. महागठबंधन सीटें तय हुए बिना लालू प्रसाद यादव की ओर से सिंबल बांटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद का मतलब ही अराजक पार्टी है. उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी की राजनीतिक एक्टिविटी की जानकारी उन्हें नहीं है. इस कारण उन्हें नहीं पता है कि वे क्या करेंगे.

मदन चौधरी बने RLM के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

इस दौरान रमेश कुशवाहा के जदयू में जाने से रिक्त हुए पद पर मदन चौधरी को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. मौके पर इं. शम्भूनाथ सिन्हा, फजल इमाम मल्लिक, रामपुकार सिन्हा, प्रशांत पंकज, अजय कुशवाहा, जंग बहादुर सिंह, सुभाष कुशवाहा, ब्रजेन्द्र पप्पू, स्मृति कुमुद, उर्मिला पटेल आदि मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

जलापूर्ति संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में समस्तीपुर-ताजपुर पथ किया जाम

समस्तीपुर : नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में जलापूर्ति बाधित होने से…

8 घंटे ago

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

12 घंटे ago

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

14 घंटे ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

15 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

17 घंटे ago