लोकसभा चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में टूट हुई है। आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा शनिवार को अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू में शामिल हो गए। विजयलक्ष्मी कुशवाहा के जेडीयू के टिकट पर बिहार की सीवान सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। जेडीयू और आरएलएम दोनों बीजेपी के साथ एनडीए में रहकर चुनाव लड़ रही हैं। इससे सियासी गलियारों में चर्चा है कि जेडीयू ने अपने ही सहयोगी दल में सेंधमारी कर ली है। अब उपेंद्र कुशवाहा ने इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जेडीयू को और कैंडिडेट चाहिए तो बताए।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के जेडीयू में शामिल होने पर तंज किया। उन्होंने लिखा कि जेडीयू के लोगों को और भी उम्मीदवारों की जरूरत है, तो बताएं प्लीज।
कुशवाहा ने आरएलएम प्रदेश अध्यक्ष के किसी अन्य पार्टी में शामिल हो जाने पर आक्रोशित समर्थकों को हरिवंश राय बच्चन की कविता याद दिलाई। इसकी कुछ पंक्तियां भी उन्होंने शेयर कीं-
“जो बीत गई सो बात गई
मधुवन की छाती को देखो
सूखी कितनी इसकी कलियां
मुरझाई कितनी वल्लरियां
जो मुरझाई फिर कहां खिलीं
पर बोलो सूखे फूलों पर
कब मधुवन शोर मचाता है
जो बीत गई सो बात गई।
बता दें कि रमेश कुशवाहा पहले भी जेडीयू में रह चुके हैं। वह 2015 से 2020 तक जेडीयू के विधायक रहे थे। 2020 में उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिलने पर वे नाराज हो गए थे। बाद में उपेंद्र कुशवाहा के साथ नीतीश से अलग हो गए। कुशवाहा ने उन्हें अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब वह उपेंद्र का साथ छोड़कर फिर से नीतीश कुमार की पार्टी में चले गए हैं।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…