Politics

पार्टी से अलग होने का फैसला चाचा का था, बोले चिराग…आगे क्या करेंगे यह भी वही तय करेंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और अपने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। कहा कि बिहार में चालीस से चालीस सीटें जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे और 400 पार के लक्ष्य को भी पूरा करेंगे।

एनडीए में 5 सीटें मिलने पर चिराग पासवान काफी खुश दिखे। चिराग ने कहा कि पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने गठबंधन का नेतृत्व करते हुए गठबंधन के तमाम साथियों को सम्मान देने का काम किया है। चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन के घटक दलों का भी आभार जताया। कहा कि यह एक सुखद पड़ाव है।

अभी चुनावी रण में जाना है लेकिन पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में चालीस की चालीस सीटों पर जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे और चार सौ पार का लक्ष्य मिला है उसे पूरा करेंगे। वही चाचा पारस पर कहा कि ये गठबंधन के भीतर क्या बात हुई है यह मेरी जानकारी में नहीं है। पार्टी से अलग होने का फैसला चाचा पशुपति पारस का था आगे वो क्या करेंगे यह फैसला भी वही लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

17 मिनट ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

6 घंटे ago

जलापूर्ति संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में समस्तीपुर-ताजपुर पथ किया जाम

समस्तीपुर : नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में जलापूर्ति बाधित होने से…

15 घंटे ago

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

19 घंटे ago