Politics

NDA या महागठबंधन को मिलेगा VIP का साथ? फ्लोर टेस्ट के बाद फैसला लेंगे मुकेश सहनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले छिड़े सियासी घमासान पर सभी दलों की पैनी नजर है। बड़े सियासी खेल की संभावना के बीच पटना पहुंचे वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में क्या खेला होना है यह कल सबके सामने आ जाएगा।

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में जब भी युवाओं के रोजगार को लेकर काम किया जाता है तो उसमें अड़चन लगाया जाता है। ऐसे लोगों की कोशिश होती है कि बिहार के युवाओं को नौकरी नहीं मिले। बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में यहां के युवा मजदूर का काम कर रहे हैं लेकिन राज्य की जनता इसका हिसाब लेगी।

बिहार में जारी सियासी घमासान पर सहनी ने कहा कि एनडीए और महागठबंधन अपने अपने तरीके से काम कर रहे हैं। कल फ्लोर टेस्ट में सारा चीज सामने आ जाएगा इसके बाद फैसला होगा। सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ कुछ काम तो बहुत अच्छे किए हैं इसमें कोई शक नहीं है। हम पहले भी उनकी इज्जत करते थे और अब भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं महागठबंधन के लोग सरकार गिराने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने एनडीए और महागठबंधन दोनों को अपनी शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि कल जो भी होना होगा वह सामने आ ही जाएगा। क्या खेला होना है कल सबके सामने होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

48 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago