Bihar

बीजेपी ने यूपी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, सुशील मोदी को टिकट नहीं

बीजेपी ने यूपी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस बार सुशील मोदी को टिकट नहीं मिला है. यूपी से आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन और सुधांशु त्रिवेदी को टिकट दिया गया है. उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की गई है. जबकि बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह राज्यसभा के उम्मीदवार बनाए गए हैं. इस बार सुशील कुमार मोदी का पत्ता साफ हो गया है. धर्मशीला गुप्ता बिहार बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं. भीम सिंह अभी बिहार प्रदेश में प्रवक्ता हैं और बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं.

बता दें कि बिहार में मौजूदा समीकरण के हिसाब से बीजेपी से तीन उम्मीदवार आसानी से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो सकते हैं. पर हाल ही में बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी अपने बेहतर संख्या बल को देखते हुए इस बार दो उम्मीदवार मैदान में उतारेगी, जबकि सहयोगी जदयू को एक सीट जीतने में मदद करेगी. और आज देर शाम बीजेपी ने तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर एलान कर दिया गया.

बता दें कि जिन सांसदों का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है उनमें वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े (जदयू), सुशील कुमार मोदी (भाजपा), मनोज कुमार झा और अशफाक करीम (राजद) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं।

हालांकि पिछली बार यानी 2018 के चुनाव में वरिष्ठ भागीदार जदयू को दो सीट मिली थीं, जबकि भाजपा को एक सीट मिली थी. पर इस बार परिस्थिति बदल गई है. बीजेपी दो सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है. जबकि जेडीयू एक सीट पर उतारेगी. कहा जा रहा है कि जेडीयू ने भले ही नाम का एलान नहीं किया पर वशिष्ठ नारायण फिर से राज्य सभा जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago