Politics

उपेंद्र कुशवाहा ने 4 लोकसभा सीटों पर ठोका दावा, फरवरी में दनादन रैलियां, जानिए RLJD का चुनावी प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। एनडीए में सीट बंटवारा अभी नहीं हुआ है, लेकिन राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने चार लोकसभा सीटों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। उन्होंने सीतामढ़ी, जहानाबाद, सुपौल और झंझारपुर लोकसभा सीट पर दावा ठोका है। इन सीटों पर वे अगले महीने यानी फरवरी में दनादन रैलियां वाले हैं। आरएलजेडी ने इसकी पूरी प्लानिंग कर दी है।

आरएलजेडी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरवरी में चार बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। पहली रैली 5 फरवरी को सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र में होगी। इसके बाद 16 फरवरी को सुपौल, 17 को झंझारपुर और 18 फरवरी को जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में विशाल रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन सभी रैलियों को आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा संबोधित करेंगे।

बता दें कि एनडीए में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, माना जा रहा है कि बीजेपी बिहार की कम से कम तीन लोकसभा सीटें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को दे सकती है। उसमें झंझारपुर और सीतामढ़ी प्रमुख हैं। कुशवाहा की नजर जहानाबाद और सुपौल लोकसभा सीट पर भी है। जहानाबाद में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने भी दावा किया है। ऐसे में सीट बंटवारे के समय एनडीए में गुत्मगुत्था हो सकती है।

उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले साल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू का साथ छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने आरएलजेडी नाम से अलग पार्टी बनाई और बीजेपी के साथ गठबंधन किया। कभी नीतीश के करीबी रहे कुशवाहा आगामी चुनाव में उनके खिलाफ रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

18 घंटे ago