Politics

बिहार में सियासी घमासान के बीच ईडी की एंट्री, पीला लिफाफा लेकर राबड़ी आवास पहुंचे अधिकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच ईडी के अधिकारी शुक्रवार को पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। ईडी के एक अधिकारी पीला लिफाफा लेकर लालू परिवार के पास पहुंचे। रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में ईडी ने एक नोटिस दिया है। ऐसे में लालू फैमिली की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। पहले ही इस मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी, सांसद मीसा भारती समेत परिवार के अन्य सदस्यों के नाम लैंड फॉर जॉब केस की चार्जशीट में नाम हैं।

जानकारी के मुताबिक ईडी के एक अधिकारी शुक्रवार दोपहर में अचानक राबड़ी आवास पहुंचे। पीले रंग के लिफाफे में उन्होंने एक नोटिस लालू परिवार को रिसीव कराया। इस नोटिस में क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि इससे लालू परिवार की मुश्किलें और बढ़ना तय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें लालू, तेजस्वी समेत अन्य आरोपियों को दिल्ली तलब किया गया है। हालांकि, अभी आरजेडी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने पिछले दिनों दिल्ली की राउज एवेन्य कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में लालू, तेजस्वी, राबड़ी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था।

दूसरी ओर, बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अचानक सीएम आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार महागठबंधन से नाराज चल रहे हैं। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने भी दावा किया है कि नीतीश कुछ नया खेल करने वाले हैं। इसलिए लालू और तेजस्वी उन्हें मनाने के लिए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago