Politics

नीतीश कुमार के पाला बदलने से तेजस्वी-कांग्रेस को होगा फायदा; बोले शत्रुघ्न सिन्हा, शाह पर ली चुटकी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन और नीतीश कुमार के महागठबंधन के पाले से निकलकर बीजेपी के साथ जाने के घटनाक्रम पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा और नीतीश कुमार को घेरा है। सिन्हा ने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार को पलटूराम कह रहे हैं, तो सही मायनों में पलटूराम कौन हैं। पलटूराम वो लोग हैं। जो कहते थे पगड़ी तभी उतारूंगा। जब तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से न उतार दूं। पलटूराम वो हैं जो कहते थे कि नाक भी रगड़ लें। तब भी बीजेपी के दरवाजे नहीं खुलेंगे। अमित शाह जिन्हें बीजेपी की चाणक्य की संज्ञा दी जाती है। वो कहते थे अब कभी भी नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे नहीं खुलेंगे। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी।

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि चुनाव की घड़ी पास आ गई है। ऐसे में मुझे लगता है कि नीतीश के पाला बदलने से सबसे ज्यादा फायदा तेजस्वी यादव का हुआ है। उन्होने कितना सधा हुआ स्टेटमेंट दिया। और सुलझे हुए नेता उभरकर सामने आए हैं। लोगों की सहानभूति तेजस्वी के साथ है। वादे के मुताबिक जब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की घड़ी आई तो आपने (नीतीश कुमार) रस्सी खींच ली । और दूसरे पाले में चले गए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि बिहार में घटे ताजा सियासी घटनाक्रम से दूसरा बड़ा फायदा कांग्रेस को होने वाला है। क्योंकि अब उन्हें बिहार में ज्यादा सीटें मिल जाएगी। एमवाई फैक्टर के साथ तेजस्वी का समर्थन भी मिलेगा। ऐसे में अगर कांग्रेस और आरजेडी आक्रामक तेवर के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। इसका फायदा जरूर मिलेगा। जिस तरह चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही नीतीश कुमार ने पाला बदला है। वो एक राजनीतिक षड़यंत्र मालूम पड़ता है। जिसे बीजेपी ने रचा है। ऐसे घटनातक्रमों से बिहार की जनता का नुकसान न हो। ये मैं भगवान से कामना करता हूं।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

8 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

18 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

19 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

19 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

20 घंटे ago