Politics

लालू-नीतीश के बीच फंसी है सीट शेयरिंग; JDU और RJD में अभी तक बंटवारा नहीं, झूल रहा महागठबंधन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

एक सप्ताह से बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता दावा कर रहे हैं कि इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो चुका है और बस उसकी औपचारिक घोषणा बाकी है। लेकिन राज्य में महागठबंधन सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेता और सीनियर मंत्री विजय कुमार चौधरी के एक बयान से यह संकेत मिला है कि अभी तक लालू और नीतीश कुमार के बीच सीट बंटवारा तय नहीं हो पाया है। तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले लालू के दही-चूड़ा भोज के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में आक्रामक तरीके से कहा था कि क्या पता सीट बंटवारा हो गया हो और आपको पता ही ना हो। आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने 11 जनवरी को दावा किया था कि सीट बंटवारा हो गया है और सबको हैसियत के हिसाब से सीटें मिल गई है।

जेडीयू मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से लंबी बात की थी। नीति आयोग की रिपोर्ट के बाद पत्रकारों से पार्टी की तरफ से बात करने चौधरी आए थे जिसमें बताया गया है कि नौ साल में 3.77 करोड़ लोग बिहार में गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। चौधरी ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश के नेतृत्व में 18 साल से बिहार गरीबी उन्मूलन में अव्वल रहा है।

जब उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बिहार का भविष्य नीतीश के नेतृत्व में उज्जवल और सुरक्षित रहेगा तो पत्रकारों ने उनसे आगे भी नीतीश के बिहार में ही रहने का सवाल पूछ लिया। जवाब में विजय चौधरी ने कहा कि बयान का माने मतलब निकालने की सीमा होती है, जंप नहीं करना चाहिए। चौधरी ने साफ किया कि उनके बयान का मतलब ना ये है कि वो यहीं रहेंगे और ना ही ये है कि वो यहां से चले जाएंगे।

पत्रकारों ने विजय चौधरी से जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर सवाल पूछा जिसमें डिप्टी सीएम ने मीडिया से कहा था कि क्या पता सीट बंटवारा हो गया हो और आपको पता ही ना हो। इस पर विजय चौधरी ने बहुत महीन बात कही। उन्होंने कहा- “हमारे गठबंधन का जो स्वरूप है, राजद का पहले से कांग्रेस और तीनों वामपंथियों के साथ समझौता था। वो लोग पहले से साथ लड़े थे। बाद में हमारे साथ आए थे। स्वाभाविक रूप से कुछ बातें प्रारंभिक रूप से उन लोगों की आपस में होगी। फिर हम लोगों से होगी। वो लोग के आपस में अगर वो कह रहे हैं तो सही कह रहे हैं.”

विजय कुमार चौधरी के बयान से साफ है कि अभी तक आरजेडी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारा तय नहीं हुआ है। तेजस्वी के बयान पर चौधरी के जवाब का यह मैसेज है कि सीट बंटवारा के दावे को अभी माइनस जेडीयू माना जाए क्योंकि उससे बात तब होगी जब आरजेडी, कांग्रेस, माले, सीपीआई और सीपीएम आपस में बात तय कर लेगी। चौधरी ने यह बात सामने ला दी है कि बिहार में इंडिया गठबंधन यानी महागठबंधन का सीट बंटवारा आरजेडी और जेडीयू के बीच झूल रहा है। लालू के दही-चूड़ा भोज में दस मिनट रहे नीतीश की सीट बंटवारे पर आरजेडी अध्यक्ष से निर्णायक बातचीत बाकी है। बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तभी तय हो पाएगा और उसके बाद ही घोषणा हो पाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

9 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

9 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

9 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

9 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

11 घंटे ago