समस्तीपुर :- हत्या, लूट व डकैती समेत कई मामलों में वांछित चल रहा तीन लाख रूपये का ईनामी कुख्यात रमेश ठाकुर को जिला एसआईटी व डीआईयू की टीम द्वारा सुपौल से गिरफ्तार करने की चर्चा है। हालांकि समस्तीपुर पुलिस रमेश ठाकुर को गिरफ्तार करने की बात से इनकार कर रही है। वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी महेन्द्र ठाकुर का पुत्र है। रमेश ठाकुर पर कल्याणपुर व मुफस्सिल थाने में भी कई मामले दर्ज हैं।
सूत्रों के अनुसार रमेश ठाकुर को समस्तीपुर पुलिस द्वारा किसी अज्ञात जगह पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। मिल रही सूचनाओं के अनुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा संवाददाता सम्मेलन कर इस मामले की जानकारी दी जा सकती है। वह कई जगहों पर सोना लूट कांड में भी शामिल रहा है। बेउर जेल में बंद सोना लूटकांड का सरगना पुल्लू सिंह के गिरोह में शामिल होकर रमेश ठाकुर ने कई जगहों पर सोना लूटकांड की घटना को भी अंजाम दे चुका है। पिछले साल झारखंड के धनबाद में मुथूट फाइनेंस लूटकांड मामले में भी वह शामिल था। इस लूट कांड का मास्टरमाइंड पुल्लू सिंह ही था, जिसके इशारे पर 5 लूटेरे मुथूट फाइनेंस को लूटने पहुंचे थे। इस दौरान पुल्लू सिंह जेल से ही फोन के द्वारा सभी को गाइड कर रहा था।
धनबाद के मुथुट फाइनेंस बैंक में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकी 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 2 बदमाश जो मौके से भागने में कामयाब हुए थे उसमें से एक रमेश ठाकुर भी था। अब समस्तीपुर पुलिस द्वारा तीन लाख का ईनामी मोस्ट वांटेड रमेश ठाकुर को सुपौल से गिरफ्तार कर लेने की चर्चा है। हालांकि अनुसंधान प्रभावित होने के डर से पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है, लेकिन जिले भर में इसकी चर्चा तेज है।
सोना लूट मामले में दो वर्षों तक नेपाल जेल में सजा काट चुके शातिर रमेश ठाकुर पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ वर्ष पहले कल्याणुपर थाना क्षेत्र के लदौरा में रंगबाजी नहीं देने पर एक पिता पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाहेपुर में दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में रमेश ठाकुर के सहयोगी सुनील सहनी की हत्या कर दी गई। हालांकि, रमेश ठाकुर वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। मृतक सुनील के परिजनों ने रमेश ठाकुर पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। रमेश ठाकुर और सुनील सहनी में गहरी मित्रता थी। सोना लूट के एक मामले में दोनों दो वर्षों तक नेपाल के जेल में रहे थे। रमेश ठाकुर कल्याणपुर थानाकांड संख्या 231/18, 266/19 तथा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 319/19 का आरोपित है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…