Bihar

पंजाब में बिहार के एक परिवार के 4 लोगों की दम घुटने से मौत, अंगीठी जलाकर सोए थे पति-पत्नी व बच्चे

पंजाब के पटियाला में बिहार के एक प्रवासी परिवार से साथ बड़ा हादसा हुआ है. रोजी-रोटी के लिए बिहार के सुपौल जिले से पंजाब आए एक परिवार के सदस्य आग की चपेट में आ गए जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गयी. घटना पटना के मॉर्कर कॉलोनी की है. जहां एक परिवार ठंड से बचाव के लिए अंगीठी जलाकर सेंक रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ है. दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी.

पंजाब में बिहार के परिवार के साथ हादसा

पंजाब में पटियाला के मार्कर कॉलोनी में सुपौल के रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई है. मृतकों में पति-पत्नी व दो बच्चे हैं. सुपौल निवासी खान परिवार के नवाब, उनकी पत्नी, 4 वर्षीय एक बेटा और 2 वर्षीय एक बेटी की जान इस हादसे में हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ठंड से बचाव के लिए अंगीठी जलाकर सेंक रहा था. अंगीठी के धुंए की वजह से चारों की मौत दम घुटने से हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जब्त किया.

बिहार में भी अलाव से जलने की घटना, अधेड़ की मौत

अलाव से जलने की घटना बिहार में भी सामने आयी है. कटिहार में एक अधेड़ की मौत आग लगने से हो गयी. घटना फलका थाना क्षेत्र के भरसिया पंचायत के गिरयामा चौक की है. जहा सोमवार की देर शाम को अलाव से बिछावन में आग लग गयी और इस घटना में एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान छोटे लाल मुर्मू के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरयामा आदिवासी टोला में छोटे लाल मुर्मू अपने खाट पर बिछावन पर सोया था. परिजनों ने खाट के नीचे मिट्टी की बोरसी में अलाव लगाकर छोड़ दिया था. इसी दौरान आग बिछावन में पकड़ लिया. जिससे वह आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह जल गया. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. बताया जाता कि मृतक लकवा के मरीज था. यह घटना देर शाम लगभग 7.30 बजे घटी है. जैसे ही इस घटना की खबर ग्रामीणों व परिजनों को मिली. पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. सूचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गये.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

3 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

12 घंटे ago