Politics

जिस दिन नीतीश एनडीए में लौटेंगे, उस दिन बोलूंगा; चिराग पासवान ने अटकलों पर बयान देने से मना किया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लालू यादव का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ नीतीश कुमार के जाने की अटकलों पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते के नीतीश कुमार एनडीए में शामिल होंगे या नहीं। इस पर कोई भी बात करेंगे जब ऐसा हो जाएगा। चिराग पासवान यह बात अपने दिल्ली स्थित आवास पर जीतनराम मंझी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ मीटिंग के बाद कही है। जीतनराम मांझी आज भी यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को बीजेपी एनडीए में लाती है तो कोई दिक्कत नहीं होगी

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के दलों और नेताओं पर सनातन धर्म का विरोधी होने का आऱोप लगाया। उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर भी सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि लालू प्रसाद का अयोध्या नहीं जाने की बात कहना इसी सोच का परिणाम है कि वे सनातन को लेकर क्या सोचते हैं। दरअसल इंडिया गठबंधन के तमाम लोग इसी विचारधारा वाले नेता हैं।

उन्होने उदाहरण देते हुए कहा कि दक्षिण के एक नेता कहते हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। लेकिन इंडिया गठबंधन के किसी भी बड़े नेता ने इसका विरोध नहीं किया। बिहार में भी आरजेडी के कई नेता हिंदू देवी देवताओं और मंदिरों पर गलत बयानी करते हैं। लेकिन कोई उन्हें रोकने वाला नहीं। इससे आपको यह नहीं लगता कि कहीं न कहीं बड़े नेताओं की ओर से बैकअप दिया जा रहा है। नीतीश कुमार के एडीए चले जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल होंगे या नहीं, इस पर वे कोई बयान नहीं दे सकते। जिस दिन ऐसा होगा उस दिन वे अपनी बात रखेंगे।

बता दें कि बुधवार को पटना में चिराग पासवान के चूड़ा दही भोज में चिराग के साथ जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात हुई। क्या बात हुई कि तीनों दिल्ली चले गए और गुरुवार को फिर से चिराग पासवान के आवास पर बैठक की। लोजपा नेता ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी किया। उसके बाद जीतन राम मांझी के बेटे पूर्व मंत्री संतोष सुमन का बयान आया कि नीतीश कुमार एनडीए में आते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होगी। उसके बाद खुद जीतनराम मांझी भी यही बात कह रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा पहले ही कह चुके हैं कि एनडीए में आए बिना नीतीश कुमार के पास कोई चारा नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

53 मिनट ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

3 घंटे ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

11 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

1 दिन ago