Politics

INDIA गठबंधन का सीट बंटवारा बना रोचक, नीतीश से मिले डी राजा, सीपीआई का बिहार की 3 लोकसभा पर दावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

इस साल लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में इंडिया गठबंधन का सीट बंटवारे का मुद्दा रोचक बनता जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी राजा ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर दावा ठोक दिया। इसमें बेगूसराय, बांका और मधुबनी लोकसभा क्षेत्र शामिल है। सीपीआई इसमें से कम से कम बेगूसराय लोकसभा सीट पर जरूर लड़ना चाहती है।

सीपीआई महासचिव डी राजा इंडिया गठबंधन की नेशनल कोऑडिनेशन कमेटी के सदस्य भी हैं। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। सीपीआई से मिली जानकारी के मुताबिक मुलाकात के दौरान डी राजा ने भाजपा और एनडीए के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही।

बिहार में सीपीआई की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर दावा किया गया, जिसमें से बेगूसराय पर सबसे अधिक तवज्जो है। डी राजा मंगलवार को डिप्टी सीएम एवं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से भी मिलेंगे और अपना प्रस्ताव सौंपेंगे। बता दें कि बेगूसराय में पिछली बार सीपीआई के टिकट पर कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें बीजेपी के गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर, सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार और लालू यादव की ओर से कांग्रेस को बिहार में सीट बंटवारे का प्रस्ताव सौंपा गया है। इसमें आरजेडी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि कांग्रेस को पांच और सीपीआई माले को एक सीट देने की बात कही गई है। यानी कि सीपीआई और सीपीएम को एक भी सीट नहीं मिलेगी। अब सीपीआई महासचिव खुद जेडीयू और आरजेडी के शीर्ष नेताओं से मिलकर अपना दावा ठोक रहे हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन का सीट बंटवारा रोचक होता दिख रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

2 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

13 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

13 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

20 घंटे ago