Politics

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राजभवन पहुंच सौंपा त्यागपत्र, शाम तक ले सकते हैं शपथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में कई दिनों से चल रहे राजनीतिक उथल पुथल का अंतिम दौर शुरू हो गया है। लगता है कि पूरे प्रकरण का आज शाम तक पटाक्षेप हो जाएगा। इस बीच खबर मिल रही है कि नीतीश ने अपने इस्तीफा का फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। राज्यपाल के निर्देश पर फिलहा कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार काम कर रहे हैं।

इस बीच खबर मिल रही है कि राजभवन के लिए रवाना होने से पहले नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया। पीएम मोदी ने उन्हें अग्रिम बधाई दी। उससे पहले ही, सीएम आवास और राजभवन के पास हलचल बढ़ गई थी। पीएम से बधाई और आश्वासन मिलने के बाद नीतीश कुमार अपने विश्वास पात्रों के् साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले सीएम आवास पर जदयू के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सभी फैसला लेने के लिए पार्टी की ओर से अधिकृत कर दिया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री पहले गवर्नर हाउस जाकर अपने पद से इस्तीफा देंगे और उसके बाद बीजेपी का समर्थन पत्र लेकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। सीएम आवास की सुरक्षा बढा दी गई है। राजभवन के पास भी सरगर्मी बढ़ गई है। सीएम आवास पर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है। वहां से भीड़ को हटाने का काम शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक पहले नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपेंगे। उसके साथ ही बीजेपी के नेता एनडीए का समर्थन पत्र नीतीश कुमार को सौंप देगी। शाम तक नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बीच खबर मिल रही है तो दोपहर तक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना पहुंचने की संभावना है। बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि अगली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज ही होगा। जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी हो सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

2 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

3 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

5 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

10 घंटे ago