Politics

चिराग और चाचा को चार सीट, काराकाट से कुशवाहा, गया में मांझी; बिहार में 30 सीट लड़ेगी BJP!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है। मगर चर्चा है कि बीजेपी बिहार की 40 में से 30 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी। बाकी की 10 लोकसभा सीटें एनडीए में शामिल अन्य दलों को दी जाएंगी। कहा जा रहा है कि लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान और उनके चाचा एवं रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस को बीजेपी 4 सीटें देगी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट समेत दो सीटें मिल सकती हैं। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के मुखिया जीतनराम मांझी के खाते में गया लोकसभा सीट आ सकती है। वहीं, बीजेपी ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के लिए भी अभी दरवाजे खुले रखे हैं। वीआई ने अभी गठबंधन के लिए पत्ते नहीं खोले हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि बीजेपी बिहार की कम से कम 30 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, लोजपा के दोनों गुटों को 4 सीटें ही दी जाएंगी। अगर चिराग पासवान और पशुपति पारस नहीं मानते हैं, तो उन्हें 5 सीटें भी दी जा सकती हैं।

इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी को बीजेपी अधिकतम दो लोकसभा सीटें ही देगी। इसमें कुशवाहा की परंपरागत सीट काराकाट भी शामिल है। हालांकि, आरएलजेडी ने सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, वाल्मीकि नगर, सुपौल, जहानाबाद और मुंगेर में भी चुनाव की तैयारी करी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिंह का कहना है कि 2014 की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी उन्हें कम से कम 3 सीटें जरूर मिलनी चाहिए।

वहीं, हम की बात करें तो जीतनराम मांझी की पार्टी को एक लोकसभा सीट से ही संतोष करना पड़ेगा। बीजेपी मांझी को उनकी परंपरागत गया लोकसभा सीट देने के मूड में है। हालांकि, हम ने अन्य कुछ सीटों पर भी दावा ठोका है।

दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने अभी तक मुकेश सहनी के लिए गठबंधन के दरवाजे खोल रखे हैं। उनकी पार्टी वीआईपी अभी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं है। लंबे समय से सहनी के एनडीए में वापसी की अटकलें लगाई जा रही है। अगर बीजेपी से उनकी बात बन जाती है, तो पार्टी मुकेश सहनी को भी एक लोकसभा सीट लड़ने के लिए देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

27 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

36 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

54 मिनट ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago