Politics

उपेंद्र कुशवाहा की चाय, नित्यानंद राय ने ली चुस्की; कोई खेला होगा क्या? RLJD चीफ ने किया यह दावा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

उजियारपुर के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को उपेंद्र कुशवाहा से पटना के स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच चाय पर हुई मुलाकात में कई सियासी बातें भी हुई हैं। एनडीए लोकसभा चुनाव 2024 बिहार की 40 सीट पर जीत को लेकर तैयारी में लगी है। इसी क्रम में नित्यानंद ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। इस बीच, नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में गठबंधन सीट शेयरिंग का खुलासा बाद में होगा। एनडीए के नेताओं के बीच मुलाकात होते रहती है। यह भी एक सामान्य मुलाकात रही।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ मुलाकात खत्म होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जदयू कोई फैक्टर ही नही है। जदयू में अब कुछ नही बचा। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में जल्द होगी टूट होगी।

इस मुलाकात की जानकारी खुद उपेंद्र कुशवाहा ने ही दिया। सोशल मीडिया फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – आज सुबह-सुबह मेरे पटना स्थित आवास पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय जी के साथ चाय पर खुब गपशप हुआ। इस खुब गपशप के अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

मुलाकात पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू में टूट होकर रहेगा। इसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई मंत्री और सांसद मेरे और बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। वे कभी भी पार्टी छोड़कर नीतीश कुमार से विदाई ले लेंगे।

इससे पहले नित्यानंद राय ने शनिवार को जेडीयू में बिखराव का दावा किया था। कहा था कि ललन सिंह और बिजेन्द्र यादव पार्टी को तोड़कर अपने अपने साथ सदस्यों को ले जाएंगे और नीतीश कुमार देखते रह जाएंगे। कई बार कह चुके हैं कि ललन सिंह राजद से मिले हैं और जेडीयू को आरजेडी में मर्ज करा देंगे। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के 40 सीटों पर जीत का दावा किया। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में नित्यानंद राय और उपेंद्र कुशवाहा उजियारपुर लोकसभा सीट से आमने-सामने थे, जिसमें नित्यानंद ने बाजी मारी थी। अब उपेंद्र कुशवाहा एनडीए का हिस्सा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago