Politics

मुकेश सहनी ने नीतीश को कहा थैंक्यू, बोले- जो दोस्ती करेगा उसे 60 लोकसभा सीटों का फायदा होगा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के लिए थैंक्यू कहा है। सहनी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और INDIA गठबंधन दोनों को ही चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी उनसे दोस्ती करेगा उसे यूपी, बिहार और झारखंड की 60 लोकसभा सीटों का फायदा होगा। वहीं, जो दुश्मनी करेगा उसे 60 सीटों का घाटा उठाना पड़ सकता है।

वीआईपी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार से यूपी, बिहार और झारखंड का हेलीकॉप्टर से दौरा करेंगे और एक सप्ताह में 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पटना में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा करते हुए सहनी ने कहा कि अगले सात दिनों में 14 रैलियां होंगी। हर जगह अपनी जाति के हक और अधिकार का बात की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हर दिन वे दो रैलियां करेंगे। 29 नवंबर को मोतिहारी और शिवहर में रैली होगी तो सहरसा, दरभंगा में 30 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। 1 दिसंबर को, पलामू (झारखंड) और रोहतास में लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, दो दिसंबर को जौनपुर (यूपी) और कैमूर में तथा 3 दिसंबर को पीरपैंती (भागलपुर) और मुंगेर में रैली आयोजित की गई है।

5 दिसंबर को साहिबगंज (झारखंड) और नवगछिया तथा 6 दिसंबर को बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करूंगा। उन्होंने दावा किया कि इन सभी जगहों पर लाखों लोग पहुंचेंगे और वही संकल्प दोहराया जाएगा।

मुकेश सहनी ने कहा कि 25 जुलाई से आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर वे लोग निकले थे और यात्रा पूरी हो गई है। इस यात्रा के दौरान वे हर घर संकल्प अभियान के तहत हजारों लाखों की संख्या में लोगों के बीच गए और लोगों के बीच जाकर हक और अधिकार का संकल्प करवाया। सहनी ने बिहार में जाति आधारित गणना कराने और फिर उसी के मुताबिक आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 10 फीसदी आबादी निषादों की है। अगर एक नंबर में यादव है तो दूसरे नंबर पर निषाद ही हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब राजा वही बनेगा जिसके पास वोट होगा और वोट हमारे पास है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो हमारा दोस्त होगा वह 60 लोकसभा सीट जीतेगा और जो हमारा दुश्मन होगा उसे 60 लोकसभा सीटों का नुकसान होगा।

एनडीए या INDIA गुट में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर गठबंधन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जो निषादों को आरक्षण देने की बात करेगा उसके साथ ही वीआईपी गठबंधन करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

54 मिनट ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

3 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

3 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

14 घंटे ago