Politics

लालू यादव ने रेलवे को बेच दिया, सम्राट चौधरी का आरोप; कहा- नीतीश कुमार मुखिया तक का चुनाव नहीं जीत सकते

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के बिहार में मुखिया का चुनाव नहीं जीतेंगे। वहीं आरजेडी प्रमुख पर बड़ा आरोप लगाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी नेता ने रेलवे को बेचा तो उसका नाम है लालू प्रसाद यादव। लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए पूरे रेलवे को बेचकर बर्बाद कर दिया। पटना में सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

सम्राट चौधरी ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि सही अर्थों में जदयू राजनीतिक दल नहीं ‘गैंग’ है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पता होता है कि नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं? प्रदेश अध्यक्ष को पता होता है कि मुख्यमंत्री क्या कर रहे? यहां कुछ पता नहीं होता। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में जमकर सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है।

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा केंद्र की सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने संबंधी प्रश्न पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सबसे ज्यादा सत्ता का दुरुपयोग करती है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के कार्यक्रम में कहीं भीड़ जुटता है क्या। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर भीड़ जुटाने के लिए जीविका की महिलाओं का इस्तेमाल किया जाता है और आशा कार्यकर्ताओं का बुलाया जाता है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार अगर सत्ता का दुरूपयोग नहीं करे तो जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें राजीनीतिक हैसियत है तो राष्ट्रपति शासन लगवाकर चुनाव करा के देख लें, जमानत जब्त हो जाएगी। नीतीश के यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ने के संबंध में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि बिहार में तो मुखिया का चुनाव नहीं जीतेंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि बिहार की किसी भी सीट पर चुनाव लड़कर दिखा दें, भाजपा का एक कार्यकर्ता उनकी जमानत जब्त करा देगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago