Politics

24 घंटे में इस्तीफा देकर चुनाव की घोषणा करें नीतीश, सम्राट चौधरी बोले- बीजेपी लड़ने को तैयार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में जल्द चुनाव कराने के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार रहने वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। सम्राट ने कहा कि अगर सीएम नीतीश सचमुच चुनाव के लिए तैयार हैं तो 24 घंटे के अंदर इस्तीफा दें और इलेक्शन की घोषणा करें। बिहार बीजेपी उनसे लड़ने को तैयार करें।

पटना स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि जिस दिन यह सरकार इस्तीफा दे देगी, बिहार भाजपा अगले दिन ही चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार मिलेगी। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। यह उनका अधिकार है कि वह बिहार विधानसभा को जब चाहें भंग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि छह महीना बाद तो लोकसभा का चुनाव होना ही है। यह तो चुनाव आयोग को तय करना है कि चुनाव की प्रक्रिया कब से शुरू करनी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह तय कर सकते हैं। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि फिलहाल संसद का विशेष सत्र चल रहा है। पीएम मोदी खुद कह चुके हैं कि कई ऐतिहासिक कार्य करना है। लेकिन बिहार में तो यह शक्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। वह अपनी शक्ति का इस्तेमाल करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

5 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago