असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) बिहार में तीसरा मोर्चा बनाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामान विचार धारा वाली पार्टियों से बातचीत हो रही है। शीघ्र इसका परिणाम सामने आएगा। हमें तीसरा मोर्चा बनाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। बिहार में महागठबंधन को सिर्फ मुस्लिमों का वोट चाहिए, लेकिन मुस्लिमों को उनका हक नहीं देना है। उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना है।
अख्तरूल ईमान ने कहा कि बिहार में उन्हें किसी गठबंधन में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में वे क्या कर सकते हैं? हैरत की बात है कि भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी की जा रही है और उसमें उसके मुखर विरोधी एआईएमआईएम को ही शामिल नहीं किया गया है। यह बताता है कि महागठबंधन को मुस्लिमों का सिर्फ वोट चाहिए। हम एनडीए और महागठबंधन दोनों को अपनी ताकत दिखलाएंगे।
गौरतलब है कि बेंगलुरु में आज और कल होन वाली विपक्षी दलों की बैठक में एआईएमआईएम को नहीं बुलाया गया है। इससे पहले पटना में 23 जून को हुई विपक्षी गोलबंदी में भी ओवैसी की पार्टी को न्योता नहीं भेजा गया था।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…