Politics

भाजपा नेता की मौत के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार है तो क्या किसान आंदोलन में हुई मौतों के दोषी प्रधानमंत्री हैं … राजद ने बीजेपी को घेरा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भाजपा के विधानसभा घेराव प्रदर्शन पर लाठीचार्च होने से बिहार में राजनीतिक गरमाई हुई है. भाजपा के प्रदर्शन के दौरान एक बीजेपी नेता की मौत भी हुई जिसे लेकर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बदले की कार्रवाई के तहत लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाया. वहीं अब भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने भाजपा के दावे को पूरी तरीके से खारिज कर दिया और साफ तौर पर कहा कि भाजपा को नकारात्मक राजनीति नहीं करनी चाहिए.

भाजपा के आरोप पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहि.। भाजपा के लोग अफवाह फैलाने में माहिर हैं. उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का आरोप लगाया जाए कि भाजपा के प्रदर्शन में एक व्यक्ति की मौत के लिए बिहार सरकार जिम्मेदार है तो क्या प्रधानमंत्री पर भी किसान आंदोलन में हुई किसानों की मौतों का आरोप लगेगा? विपक्ष ने तो कभी उनपर ऐसा आरोप नहीं लगाया.

राजद नेता ने कहा कि इस तरह की राजनीति देश के लिए और बिहार के लिए सही नहीं है. किसान आंदोलन में कितने लोग मारे गए थे, लेकिन विपक्ष ने तो इस तरह का कोई सवाल नहीं उठाया. इन्होंने सदन चलने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी चीजें स्पष्ट कर दी हैं और मृतक के साथ रहे लोगों ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी है, इसलिए इस पर कहने को कुछ नहीं है.

बिहार भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई को सरकार द्वारा बदले की कार्रवाई कहा था. पूरे मामले में भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल से भी मुलाकात की. यहां तक कि विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला. लेकिन भाजपा के आरोपों पर अब तेजस्वी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा सवाल दागा है.

फिलहाल राजनीति के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर एक जांच कमेटी बना दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुलिस लाठी चार्ज में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बर्बरता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैया की घोर निंदा की है। पुलिस द्वारा किए गए इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा ने इस को लेकर एक जांच कमेटी बनाई है जिसका नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास करेंगे। इसमें सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल भी रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago