Politics

उपेंद्र कुशवाहा को NDA मीटिंग का क्यों नहीं मिला न्योता? सम्राट चौधरी व नागमणि तो वजह नहीं?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के साथ बीजेपी ने एनडीए को मजबूती और विस्तार देना शुरू कर दिया है। मंगलवार 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक के लिए सहयोगी दलों के नेताओं को पत्र लिखे जाने लगे हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के लोजपा सांसद चिराग पासवान को लिखे पत्र के बाद उनकी एनडीए में वापसी हो गई है।

साथ ही हाल में एनडीए में आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी एनडीए की बैठक के हिस्सा होंगे। अब सवाल यह उठता है कि उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की ओर से अभी तक न्योता कहीं नहीं मिला है? कहीं बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी या हाल ही में अमित शाह से मुलाकात के बाद एनडीए में शामिल हुए नागमणि तो इसकी वजह नहीं हैं?

उपेंद्र कुशवाहा ने अप्रैल महीने में दिल्ली में जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं को बताया था कि तीन सीटों को लेकर अमित शाह से बात हो चुकी है। इस बीच बिहार में कुशवाहा वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने राज्य का प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बना दिया है। सम्राट चौधरी खुद कुशवाहा जाति के हैं।

अब बड़ा सवाल उठता है कि जब राज्य के कुशवाहा वोटरों एकजुट करने की जिम्मेदारी बीजेपी ने खुद पार्टी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सौंप दी है तो उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए में शामिल होने का भाजपा को क्या फायदा मिलेगा? एक और गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही नागमणि ने अमित शाह से मुलाकात की और वो भी एनडीए में शामिल हो गएं। नागमणि भी कुशवाहा जाति के ही हैं।

उपेंद्र कुशवाहा काराकाट (बिक्रमगंज) लोकसभा सीट से लड़ते हैं और नागमणि ने भी इसी सीट पर दावा ठोका है। यह एनडीए की सीट रही है, मतलब उपेंद्र भी 2014 में इसी सीट पर एनडीए से जीते थे और महागठबंधन में जाकर 2019 में यहीं से हारे थे। नागमणि भी कुशवाहा हैं और उनके इस सीट पर दावा ठोकते ही कुशवाहा-बनाम-कुशवाहा की पंचायत तय हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने शाह से मुलाकात अप्रैल में की, लेकिन औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल अबतक नहीं हुए। इस मामले में नागमणि तेज निकले और मुलाकात के साथ ही घोषणा भी कर दी।

इस बीच एनडीए का कुनबा भी बढ़ गया है। चिराग पासवान के बाद जीतनराम मांझी भी अब बिहार में एनडीए का हिस्सा होंगे। पशुपति पारस एनडीए में पहले से ही शामिल हैं। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी कतार में हैं ही। चर्चा है कि बिहार की 40 में से 30 सीटों पर बीजेपी खुद लड़ेगी। बाकी बची 10 सीटें एनडीए में शामिल पार्टियों को देने की तैयारी की गई है। चिराग पासवान ने भी 6 लोकसभा सीटों की मांग रखी है। पशुपति पारस ने भी हाजीपुर सीट को लेकर ताल ठोंक रखी है।

वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी की ओर से अभी कुछ आधिकारिक रूप से तो नहीं कहा गया है लेकिन माना जा रहा है कि 2 सीटों की मांग वो भी रख सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की होने वाली मीटिंग में न्योता नहीं का बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि बीजेपी प्रेशर पॉलिटिक्स का गेम खेल रही हो। एनडीए की मीटिंग 18 जुलाई को होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दो दिनों में उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से बुलावा आता है या नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

9 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

10 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

15 घंटे ago