राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से नीतीश कुमार और विपक्षी एकता पर सवाल उठाया है। उन्होने कहा कि भले ही 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक होनी है। लेकिन इसका कोई फल नहीं निकलेगा। क्योंकि विपक्षी एकता में जितनी पार्टी हैं, उतने पीएम कैंडिडेट है। ऐसे में एक प्रत्याशी को पीएम का चेहरा बनाना बेहद कठिन है। नीतीश कुमार बस कोशिश कर रहे हैं, करते रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को भी पता है कि होना कुछ नहीं है, बस लगे हुए हैं। विपक्षी दलों की जो आतंरिक स्थिति है उसका कोई रिजल्ट नहीं निकलने वाला है। और ये बात अंतिम दिन तक सच रहेगी।
आरजेडी पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि जिस तरह राजद ने संसद की तुलना ताबूत से की है। ये देश का कोई भी नागरिक स्वीकार नहीं करेगा। राजनीति अपनी जगह है। लेकिन देश का अपमान नहीं सहन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के पद पर टिप्पणी जनतंत्र के खिलाफ टिप्पणी है। और राजद ये सब जानबूझ कर रहा है।
उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को डूबती नाव करार दिया है। धीरे-धीरे नेता जदयू को छोड़ रहे हैं। हाल ही में मुनाजिर हसन ने जेडीयू से इस्तीफा दिया है। जेडीयू 4-5 लोगों की पार्टी है। बाकी नेताओं को तो पार्टी का सदस्य ही नहीं मनाते, जैसे मेरे साथ हुआ था, कहा गया था कि पार्टी में मैं कोई पदाधिकारी ही नहीं हूं। आने वाले वक्त में ये पार्टी खाली हो जाएगी। 4-5 नेताओं को छोड़कर कोई जदयू में नजर नहीं आएगा।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…