बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी जो कहती है उसी बात को क्यों पूछा जाता है। जब सभी विपक्षी दल के नेताओं ने स्पष्ट कर ही दिया है कि बिहार में जो बैठक होने जा रही है ये एक संकेत है कि आगे परिवर्तन होकर रहेगा। परिवर्तन इसलिए जरूरी है क्यों कि जनता के मुद्दे है वो सबसे जरूरी है।
तेजस्वी ने कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के लिए थोड़े ही ना हो रहा है। यह देश की जनता का चुनाव है। देश के जनता के मुद्दे पर इस बार चुनाव होगा। मोदी के नाम पर चुनाव नहीं होने जा रहा है। हमारे देश के लोगों को अपनी सरकार चुनना है। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से परेशान है।
तेजस्वी ने कहा कि हमलोग क्या नीति बनाएंगे और क्या कार्यकम होगा यह बात रखेंगे। बैठक हो रही है सब लोग इसमें आएंगे। यह कोई पहला और अंतिम बैठक नहीं है। और भी बैठके होगी। उन्होंने कहा कि जो भी विपक्षी दल है सब कोई अपनी अपनी बाते 23 जून की पटना में होने वाली बैठक में रखेंगे।
उन्होंने कहा कि आएंगे मोदी तो जाएंगे भी मोदी। जो आता है तो वो जाता नहीं है क्या? कोई अमृत पीकर दुनियां में नहीं आया है। यह गलतफहमी है जो पैदा किया जा रहा है। जो जन्म लेते है उसकी मृत्यु तय है। सत्ता किसी की बपौती नहीं है जो आता है वो जाता ही है। हमलोग सत्ता में थे तब कोई सोचता था कि हमलोग हटेंगे। हमलोग भी हटे और विपक्ष में बैठे। यही तो लोकतंत्र की खुबसुरती है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…